translator

Home

Our Prayers

सरस्वती वंदना

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ।

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ।

तू स्वर की देवी, यह संगीत तुझसे, हर शब्द तेरा, हर गीत तुझसे।

हम हैं अकेले, हम हैं अधूरे, तेरी शरण में, हमें तार दे माँ |

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ।

मुनियों ने समझी, गुणियों ने जानी, वेदों की भाषा, पुराणों की बानी।

हम भी तो समझें, हम भी तो जानें, विद्या का हमको अधिकार दे माँ।

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ।

तू श्वेत वर्णी, कमल पर विराजे, हाथों में वीणा, मुकुट सिर पर साजे।

मन से हमारे मिटा के अंधेरे, हमको उजालों का संसार दे माँ,

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ।

गायत्री मंत्र:

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥

हिंदी में अर्थ: “उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, तेजस्वी, श्रेष्ठ, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अपनी अन्तरात्मा में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करे”।:

त्वमेव माता च पिता त्वमेव प्रार्थना

त्वमेव माता च पिता त्वमेव,

त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव।

त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव,

त्वमेव सर्वं मम देव देव।।

हिंदी में अर्थ: हे प्रभु! आप ही मेरी माता हैं और आप ही मेरे पिता हैं।

आप ही मेरे भाई (बंधु) हैं और आप ही मेरे मित्र (सखा) हैं।

आप ही मेरा ज्ञान (विद्या) हैं और आप ही मेरी संपत्ति (द्रविण) हैं।

हे देवों के देव, आप ही मेरे लिए सब कुछ (सर्व) हैं।

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु, करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु।

शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाएं हम, विद्या का वरदान तुम्हीं से पाएं हम।

हाँ, विद्या का वरदान तुम्हीं से पाएं हम।

तुम्हीं से है आगाज़ तुम्हीं से अंजाम प्रभु, करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु।

गुरुओं का सत्कार कभी न भूलें हम, इतना बनें महान गगन को छू लें हम।

गुरुओं का सत्कार कभी न भूलें हम, इतना बनें महान गगन को छू लें हम।

हाँ, इतना बनें महान गगन को छू लें हम।

तुम्हीं से है हर सुबह तुम्ही से शाम प्रभु, करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु।

राष्ट्रीय गान

जन-गण-मन अधिनायक जय हे |

भारत-भाग्य विधाता ||

पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा |

द्राविड़ उत्कल बंग ||

विंध्य, हिमाचल, यमुना, गंगा |

उच्छल जलधि तरंग ||

तव शुभ नामे जागे,

तव शुभ आशिष मांगे |

गाहे तव जय गाथा ||

जन-गण मंगल दायक जय हे |

भारत-भाग्य-विधाता ||

जय हे, जय हे, जय हे |

जय, जय, जय, जय हे ||

वन्दे मातरम्

वंदे मातरम्।

सुजलाम् ,सुफलाम् ,मलयज , शीतलाम्,

शस्य-श्यामलाम् मातरम् ,वंदे मातरम् |

शुभ्र-ज्योत्स्ना पुलकित यामिनीम्,

फुल्ल-कुसुमित द्रुम-दल शोभिनीम्।

सुहासिनीं, सुमधुर भाषिणी

सुखदां वरदां मातरम्

वन्दे मातरम् ॥

सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा।

सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा।

हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्ताँ हमारा।

ग़ुर्बत में हों अगर हम, रहता है दिल वतन में।

समझो वहीं हमें भी, दिल हो जहाँ हमारा। सारे…

परबत वो सबसे ऊँचा, हमसाया आसमाँ का।

वो संतरी हमारा, वो पासबाँ हमारा। सारे…

गोदी में खेलती हैं, उसकी हज़ारों नदियाँ।

गुलशन है जिनके दम से, रश्क-ए-जहाँ हमारा। सारे…

ऐ आब-ए-रूद-ए-गंगा! वो दिन है याद तुझको।

उतरा तेरे किनारे, जब कारवाँ हमारा। सारे…

मज़हब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना।

हिन्दी हैं हम वतन है, हिन्दोस्ताँ हमारा। सारे…

इतनी शक्ति हमें देना दाता

इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमज़ोर हो ना

हम चलें नेक रस्ते पे हमसे, भूलकर भी कोई भूल हो ना

इतनी शक्ति हमें देना दाता,

दूर अज्ञान के हों अँधेरे, तू हमें ज्ञान की रौशनी दे

हर बुराई से बचते रहें हम, जितनी भी दे भली ज़िन्दगी दे

बैर हो ना किसी का किसी से, भावना मन में बदले की हो ना

हम चलें नेक रस्ते पे हमसे, भूलकर भी कोई भूल हो ना

हम न सोचें हमें क्या मिला है, हम ये सोचें किया क्या है अर्पण

फूल खुशियों के बाँटें सभी को, सबका जीवन ही बन जाए मधुबन।

अपनी करुणा का जल तू बहा के, कर दे पावन हर एक मन का कोना।

इतनी शक्ति हमें देना दाता,

मन का विश्वास कमज़ोर हो ना, हम चलें नेक रास्ते पे हमसे,

भूलकर भी कोई भूल हो ना।

We Shall Overcome

We shall overcome, we shall overcome,

We shall overcome, We shall overcome, some day.

Oh, deep in my heart,

I do believe we shall overcome, some day.

We’ll walk hand in hand, we’ll walk hand in hand,

We’ll walk hand in hand, some day.

Oh, deep in my heart,

I do believe we shall walk hand in hand someday.

We shall live in peace, we shall live in peace,

We shall live in peace, some day.

Oh, deep in my heart,

I do believe we shall live in peace someday.

We shall all be free, we shall all be free,

We shall all be free, some day.

Oh, deep in my heart,

I do believe we shall be free someday.

We are not afraid,

We are not afraid, we are not afraid today,

Oh, deep in my heart,

I do believe we shall not be afraid someday.

We shall overcome, we shall overcome,

We shall overcome, some day.

Oh, deep in my heart, I do believe,

We shall overcome, some day.

GOD, HELP ME TO BE PATIENT

Oh! god help me to be a good child

all day help me to do my lessons well

and be kind and cheerful

oh! god i thank u for the new day!!!

keep us around your grace

help us to be great

we must get knowledge

to be healthy and wealthy

keep us away from the jealousy

give the power of love

show the direction

to fulfill the divine hope !!!!

Oh! GOD HELP ME TO BE A GOOD CHILD

God, Help me to be patient

And make those who love me patient.

Forgive and help them to forgive

If I am unreasonable or demanding

Or when I lose my temper over little things,

When I am in the wrong,

Give me the grace to admit it wholly,

Neither offering excuses

Nor trying to shift the blame,

make me more honest in my thinking,

more charitable in opinions.

Scroll to Top